Breaking News

Health services strengthened in the state: 24 medical officers and 1 specialist doctor appointed on contract

 प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत : 24 चिकित्सा अधिकारी और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक संविदा पर नियुक्त





रायपुर, 11 सितंबर 2025
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ द्वारा 01 विशेषज्ञ चिकित्सक और 24 चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

यह कदम विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में अहम साबित होगा। राज्य सरकार का मानना है कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा।


मुख्यमंत्री की पहल और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक की थी, जिसमें प्रदेश के कई जिलों से डॉक्टरों की कमी और उपचार सेवाओं में आ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई थी। इसी कड़ी में उन्होंने निर्देश दिए थे कि तुरंत नए डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए संविदा आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों से खासकर उन इलाकों को लाभ होगा, जहां लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई थी।


विशेषज्ञ चिकित्सक की पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थ किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति से जिला अस्पताल धमतरी में जटिल बीमारियों का उपचार और भी सुगमता से हो सकेगा।


24 नए चिकित्सा अधिकारियों की सूची

संविदा पर नियुक्त किए गए 24 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इनमें शामिल हैं:

  • डॉ. आकाश नागदेव

  • डॉ. जयंती लाल दारियो

  • डॉ. प्रशांत सिंह

  • डॉ. विशाल पत्रे

  • डॉ. अदिति मारिया लाकर

  • डॉ. भाविका टंडन

  • डॉ. मेनका दांडेकर

  • डॉ. वर्षा कुमारी

  • डॉ. जयालक्ष्मी बिंझवार

  • डॉ. नीतू नन्द

  • डॉ. विनीता मिर्झा

  • डॉ. बी. दिव्यांशी

  • डॉ. निशा पैकरा

  • डॉ. अल्का कुजूर

  • डॉ. जॉन कुजूर

  • डॉ. संगीता कंवर

  • डॉ. हीना कश्यप

  • डॉ. शायल पटेल

  • डॉ. नीरज कुमार गंगराले

  • डॉ. प्रवीन कुमार

  • डॉ. आशुतोष

  • डॉ. दीप्ति जतवार

  • डॉ. दीपाली भूआर्य

  • डॉ. झरना रानी मारकोले

इन सभी चिकित्सा अधिकारियों को संबंधित जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में पदस्थ किया गया है।


ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

इन नियुक्तियों से जहां एक ओर शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेषज्ञता और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा। अक्सर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब नए चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से इस समस्या का समाधान होगा।


स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। हाल ही में मितानिनों के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की गई थी, वहीं अब डॉक्टरों की नियुक्ति से चिकित्सा ढांचे को और मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की मौजूदगी से न केवल इलाज की गति तेज होगी, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों में समय पर उपचार सुनिश्चित करने में भी बड़ी मदद मिलेगी।


सरकार की प्रतिबद्धता

प्रदेश सरकार का स्पष्ट कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का मूल अधिकार हैं और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक उपचार से वंचित न रहे।

No comments